सूरजपुर-कासना रोड पर फुट ओवरब्रिज से छात्रों को बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा,7 जनवरी 2025
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर-कासना रोड पर जगत फार्म मार्केट के सामने फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है और फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। यह ब्रिज नॉलेज पार्क-1, 2 और 3 के छात्रों और अन्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। मार्केट आने के लिए अब लोगों को रोड पार करने में खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, कैलाश अस्पताल के सामने भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस रूट पर ट्रैफिक दबाव और हादसों की आशंका को देखते हुए पिछले 5 सालों से एफओबी की मांग की जा रही थी। सूरजपुर-कासना रोड पर दुर्गा टॉकीज, कलेक्ट्रेट, अल्फा-1, ओमेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत अन्य स्थानों पर भी एफओबी निर्माण की योजना है। इनसे स्थानीय निवासियों और छात्रों को सुरक्षित आवाजाही में मदद मिलेगी।






