Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh
यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव : मतदान की तारीख घोषित, एक माह बाद वोटर बताएंगे नतीजा

लखनऊ, 7 जनवरी 2025:
भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ यूपी की मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा। इसी दिन यूपी के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 फरवरी को होगी।
भाजपा और सपा में होगा चुनावी घमासान
मिल्कीपुर सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। यह सीट सपा विधायक अवधेश प्रसाद के सासंद निर्वाचित होने के चलते खाली हुई थी। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। सीएम योगी लगातार सक्रिय हैं। यूपी सरकार के कई मंत्रियों के साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी मिल्कीपुर जीतने के लिए जोर लगाए हैं। दूसरी तरफ सपा मुखिया के साथ पार्टी के दिग्गज नेता मिल्कीपुर सीट फिर से जीतने की कोशिश में लगे हैं।






