CrimeUttar Pradesh

सुल्तानपुर: कलयुगी बेटों ने वृद्ध पिता को हथौड़ी से पीट-पीटकर मार डाला

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 07 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटों ने अपने वृद्ध पिता की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के हनीफ नगर मोहल्ले में घटी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है, लेकिन हमलावर बेटे फरार हो गए हैं।

पूरा मामला इस प्रकार है कि अब्दुल हमीद, जो बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में नौकरी कर चुके थे, रिटायर होने के बाद घर पर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। कुछ समय पहले उन्होंने अपने एक बेटे को संपत्ति बैनामे के रूप में दी थी, जिसके बाद परिवार में विवाद उत्पन्न हो गया। मंगलवार की सुबह बैनामे को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ा और अब्दुल हमीद के बेटे अब्दुल जमील, एकलाक अहमद और मुनीश ने लाठी-डंडा और हथौड़ी से हमला कर दिया।

हथौड़ी से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला करने से अब्दुल हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुल्तानपुर के चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी सोमेन वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। घटना के बाद पड़ोसियों का जमावड़ा भी मौके पर लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  डूबते भाई को बचाने गई बहन भी डूबी, सुलतानपुर के बबरही गांव में दिल दहलाने वाला हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link