Lucknow City

तूफान में फंसे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम…आना था लखनऊ, पहुंच गए भोपाल, जानें पूरा मामला

दिल्ली से लखनऊ आने वाकई फ्लाइट पर सवार थे बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्या, लखनऊ एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी से करीब दो घंटे देरी से दोबारा लौटी फ्लाइट, दोपहर में हो सकी सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ, 4 मई 2026:

खराब मौसम ने सोमवार सुबह वीआईपी मूवमेंट को भी थाम दिया। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 को आखिरकार भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इसी फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। तीन बार लैंडिंग की कोशिश नाकाम रहने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया, जहां दोनों सुरक्षित उतरे।

यह फ्लाइट रोजाना सुबह 7:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है, लेकिन सोमवार को यह 8:02 बजे रवाना हुई। तय समय के मुताबिक इसे 8:30 बजे लखनऊ पहुंचना था, मगर करीब 9:10 बजे जब विमान लखनऊ के आसमान में पहुंचा तो मौसम बिगड़ चुका था। एयरपोर्ट से लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिली और फ्लाइट काफी देर तक हवा में चक्कर काटती रही।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.15.47 PM

ये भी पढ़ें:

इस दौरान पायलट ने तीन बार उतरने की कोशिश की, लेकिन हर बार तेज हवाओं और कम विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। सुबह करीब 9:15 बजे शहर में तेज तूफान और बारिश का असर इतना ज्यादा था कि आसपास की चीजें तक साफ नजर नहीं आ रही थीं।

उस वक्त तक हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच गई थी। तेज बौछारों की वजह से विजिबिलिटी लगातार गिरती रही, जिससे रनवे पर लैंडिंग जोखिम भरी हो गई। आखिरकार विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद यही फ्लाइट दोबारा लखनऊ के लिए रवाना हुई और दोपहर 12:27 बजे सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

बता दें दो माह पहले भी केशव प्रसाद मौर्य की उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत सामने आ चुकी है। करीब दो महीने पहले उनके हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान डिस्प्ले अचानक बंद हो गया था और अंदर धुआं भरने लगा था। उस वक्त पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एटीसी को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा शहर, विधायक जयदेवी ने रखी कम्पोजिट स्कूल की आधार शिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link