Raebareli City

रायबरेली में गरजे बृजेश पाठक, कहा…सत्ता को निजी संपत्ति व खुद को राजा मानता है गांधी परिवार

डिप्टी सीएम ने बीजेपी कार्यालय में संगठनात्मक तैयारियों को परखा और आगामी चुनावों के मद्देनज़र कई निर्देश दिए फिर मीडिया से मुखातिब हुए

विजय पटेल

रायबरेली, 9 दिसंबर 2025:

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली पहुंचे, यहां उन्होंने अटल भवन स्थित बीजेपी कार्यालय में संगठनात्मक तैयारियों को परखा और आगामी चुनावों के मद्देनज़र कई रणनीतिक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूती, वोटर लिस्ट की शुद्धि और विपक्ष की बयानबाज़ी पर करारा पलटवार किया।

एसआईआर को लेकर आयोजित बैठक में डिप्टी सीएम पाठक ने पदाधिकारियों से फॉर्म और गणना पत्रक समय पर जमा कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा मतदाता सूची में एक भी घुसपैठिया नहीं रहना चाहिए, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय और सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी के हालिया बयान को लेकर गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा गांधी परिवार आज भी राजा की तरह व्यवहार करता है, मानो सत्ता उनकी निजी संपत्ति हो। लोकसभा में वंदे मातरम पर हुई बहस का हवाला देते हुए पाठक ने नेहरू-गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा देश के बंटवारे के मूल कारण नेहरू-गांधी परिवार ही था, लेकिन आज जनता ने इन्हें पूरी तरह नकार दिया है।

कफ सिरप मामले पर भी डिप्टी सीएम ने सरकार की सख्त नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button