Raebareli City

कैबिनेट मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र… विपक्ष पर बोला तीखा हमला

मनोज पांडेय नियुक्ति पत्र और टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- विपक्ष अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर खड़े कर रहा सवाल

विजय पटेल

रायबरेली, 29 मई 2026ः

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार को सिविल लाइंस इलाके में आयोजित नियुक्ति पत्र और टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवनियुक्त सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन बांटे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, वे अपनी हार के कारणों को स्वीकार करने के बजाय लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व पर कायम है, जिसके कारण विपक्ष निराश व हताश नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

मनोज पांडेय ने कहा कि योगी सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना जैसी संस्थाओं पर भी विपक्ष अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के गर्भ में आने से लेकर छह वर्ष की आयु तक उसके स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास को सुनिश्चित करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।

मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर लगातार गंभीरता से काम कर रही है। स्मार्टफोन वितरण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग कर सकेंगी। इससे उनकी योजनाओं की निगरानी, डेटा अपलोडिंग और लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Raebareli : सुरंग में फिर उतरी ASI टीम, अब GPR Survey से खोजे जाएंगे 2000 साल पुराने सुराग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link