Raebareli City

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को पीटकर मार डाला, नशे में ही पुलिस के हत्थे चढ़ा पति

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था आरोपी, घरेलू विवाद के बीच खाना बनाने को लेकर भी हुआ झगड़ा, चार बेटे और एक बेटी से छिना मां का साया, वारदात के बाद गांव में ही बेसुध पड़े आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

विजय पटेल

रायबरेली, 18 जुलाई 2026:

रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पूरे खालेपुर गांव में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति गांव में ही नशे की हालत में पड़ा मिला, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

शराब के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद

ये भी पढ़ें:

गांव में रहने वाला अमरनाथ बीती रात शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने पत्नी रीना (35) से दोबारा शराब पीने के लिए पैसे मांगे। रीना ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान खाना बनाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में अमरनाथ ने लाठी-डंडों से रीना पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की मौत, पिता हिरासत में, बेसहारा हुए पांच बच्चे

रीना अपने पीछे चार बेटे और एक छोटी बेटी को छोड़ गई है। मां की मौत और पिता के पुलिस हिरासत में जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है। सुबह घटना की सूचना मिलते ही गुरबख्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद आरोपी अमरनाथ गांव में ही नशे की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
raebareli-husband-kills-wife-alcohol-money-dispute-gurbakshganj-arrest (2)

गांव के प्रधान पति रत्नेश पटेल का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर शराब को लेकर झगड़ा हुआ करता था। समेत स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  रायबरेली न्यूज : मेला देखकर लौट रहे परिवार पर टूटा रफ्तार का कहर... मासूम की मौत, दंपति समेत 3 गंभीर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button