Bihar

अनजान नंबर पर कॉलिंग, दो बच्चों की मां ‘गुम’, पति के गहने भी हुए गायब

भागलपुर,18 नवंबर 2024

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में एक शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला के पति ने इस मामले में सुल्तानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला ने पति की दुकान से सोने-चांदी के गहने भी चुराए। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी पिछले कुछ समय से एक अनजान नंबर पर बातें करती थी और पूछने पर झगड़ा करती थी। 5 नवंबर को वह बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति को शक है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

पीड़ित पति ने बताया कि पिछले दो साल से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी, जिसके कारण अक्सर झगड़े होते रहते थे। वह घर से बाहर रहकर अपने व्यापार पर ध्यान देते थे और दोनों के बीच बातचीत भी कम हो गई थी। कुछ महीनों से उनकी पत्नी एक अनजान नंबर पर बातें करती थी, और जब उन्होंने पूछा तो पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। पति को शक था कि पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 5 नवंबर को वह बेटे के साथ बाजार गई थी और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  कोटा : 16 वर्षीय IIT Student ने छात्रावास में पंखे से लटक की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला था छात्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link