Maharashtra

पोसानी कृष्ण मुरली पर बड़ा झटका, आंध्र प्रदेश सीआईडी ने दर्ज किया केस, जानें वजह

अमरावती,18 नवंबर 2024

साउथ एक्टर पोसानी कृष्ण मुरली पर आंध्र प्रदेश सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। तेलुगु युवा प्रतिनिधि बंडारू वामसीकृष्ण की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ। पोसानी पर पहले भी चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और नारा लोकेश को लेकर आपत्तिजनक बयान देने की शिकायतें हो चुकी हैं।

राज्य भर में शिकायतें मिली हैं कि पोसानी कृष्ण मुरली ने टीटीडी अध्यक्ष बीआर नायडू के बारे में अनुचित टिप्पणी की है। टीडीपी कार्यकर्ताओं ने पोसानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कई पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई। अनंतपुर, बापटला, पालनाडु जिले के नरसा रावपेटा, चित्तूर, तिरुपति, कृष्णा और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं फिल्म अभिनेत्री श्री रेड्डी के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एटीएम में घुसा युवक, करने लगा तोड़फोड़.....पुलिस ने पकड़ा, जताई इस बात की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link