Rajasthan

छम्मी, संगीता, भंवरी, वर्षा और किरण के बाद अब 25,000 की इनामी इमरती गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जोधपुर,18 नवंबर 2024

जोधपुर में पेपर लीक, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्या जैसे गंभीर मामलों में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनी साइक्लोनर टीम ने 25,000 की इनामी इमरती बिश्नोई को गिरफ्तार किया। तीन साल पहले रीट 2021 परीक्षा में इमरती ने टीचर बनने के लिए डमी अभ्यर्थी छम्मी बिश्नोई से सौदा कर परीक्षा दिलवाई थी। पेपर लीक मामला उजागर होने पर दोनों फरार हो गई थीं।

छम्मी बिश्नोई, डमी कैंडिडेट गिरोह की मुख्य सदस्य, साइक्लोनर टीम द्वारा छह महीने पहले वृंदावन में साध्वी के रूप में पकड़ी गई। उसकी गिरफ्तारी से पेपर लीक मामले के अन्य फरार आरोपियों के इनपुट मिले, जिससे 25,000 की इनामी इमरती को भी धर लिया गया। इमरती, तीन साल से पिता के ढाबे के पीछे बने कमरे में छिपी रही और कई बार पुलिस को चकमा दिया। साइक्लोनर टीम ने अब तक 56 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मादक तस्कर और पेपर लीक के आरोपी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  राजस्थान : जोधपुर में Social Media पर परिजनों को बता, महिला और उसके दो बेटों ने की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link