Delhi

CBI ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया, जांच में क्या मिला?

नई दिल्ली,3 जनवरी 2025

सीबीआई ने मुंबई में तैनात अपने ही डीएसपी बी.एम. मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। मीणा पर आरोप है कि उसने जांच के दायरे में आने वाले लोगों से रिश्वत ली और बिचौलियों के जरिए यह रकम हवाला के रास्ते ट्रांसफर की जाती थी। सीबीआई ने इस मामले में जयपुर, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में 20 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें हवाला के जरिए भेजे गए 55 लाख रुपये, 1.78 करोड़ रुपये के निवेश के प्रॉपर्टी कागजात, 1.63 करोड़ रुपये के लेन-देन की बुक एंट्री और अन्य संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद किए गए।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार और दुराचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर बी.एम. मीणा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत बिना जांच के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया और पांच अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार के मामलों में बाहरी कार्रवाई से पहले आंतरिक सतर्कता जरूरी है, और किसी भी गलती पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Bollywood Actress सुष्मिता सेन ने मनाया पिता का 80वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी शुभकामनाएं..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link