CrimeDelhi

दिल्ली : पति,पत्नी और सास मिलकर करते थे ड्रग्स की सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर  2024

नई दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक परिवार के सदस्य ड्रग्स की सप्लाई करते है बता ते कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर यहां ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी सास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान राज कुमार (38), उसकी पत्नी मरियम (25) और उसकी सास परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 80 लाख रुपये कीमत की 378 ग्राम हेरोइन बरामद की, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 अक्टूबर को 274 ग्राम हेरोइन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान, आरोपी सफीकुल ने राज कुमार के नाम का खुलासा किया जो कथित तौर पर आपूर्ति करता था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  श्रीराम उत्तर को दक्षिण से जोड़ते हैं... अयोध्या में धर्म ध्वजा फहराकर बोले CM योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link