CrimeUttar Pradesh

दो सगे भाइयों ने लूटा था इंस्पेक्टर की बेटी का पर्स… मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ, 4 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में 29 नवंबर को दिनदहाड़े पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान की बेटी रीना का पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया और फायरिंग की थी।

गिरफ्तार किए गए बदमाश स्नेहिल श्रीवास्तव और अपूर्व उर्फ अतुल श्रीवास्तव बादशाह खेड़ा थाना तालकटोरा लखनऊ के निवासी हैं। इनके पास लूटा गया पर्स, तमंचा, मोटरसाइकिल और एक प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने विकासनगर में इंस्पेक्टर की बेटी का पर्स लूटा था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आरोपी भाइयों की पहचान करके मंगलवार को उन्हें हिरासत में लिया। रात को लूटा गया बैग बरामद करने के लिए दोनों बदमाशों को पुलिस मिनी स्टेडियम के पास ले गई थी। पुलिस का कहना है कि वहां बदमाशों ने पहले से तमंचा छिपा कर रखा था। उस तमंचे से अचानक फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:

एसओ और चौकी प्रभारी कर दिए गए थे सस्पेंड

Advertisement

बलरामपुर में तैनात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान की बेटी के साथ हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने वाले विकासनगर इंस्पेक्टर विपिन सिंह और सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज अक्षय कुमार को निलंबित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें  तहसीलदार की दबंगई: बकायेदार और बेटे की पिटाई, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link