CrimeUttar Pradesh

सनसनीखेज : वाराणसी में व्यापारी ने खुद को किया शूट

वाराणसी, 16 नवंबर 2024 :

यूपी के वाराणसी में शनिवार सुबह गुटखा व्यापारी विजय राठौर उर्फ बबलू राठौर ने सनसनीखेज तरीके से पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चेतगंज थाना क्षेत्र में कालीमहल निवासी विजय राठौर कुछ समय से कारोबार और परिवारिक विवाद के चलते तनाव में थे। शुक्रवार रात में फिर कलह हुई और नाराज होकर विजय कमरे में जाकर सो गए। सुबह उठकर विजय ने चाय पी लेकिन परिवार में किसी से बात नहीं की। इसके बाद सभी अपने काम में लग गए। उधर, विजय अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद अचानक गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। कमरे में विजय घायल पड़े थे।

पुलिस ने कब्जे में ली पिस्टल

ये भी पढ़ें:

परिजन उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले गए और फिर लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिस्टल को कब्जे में ले लिया। अस्पताल में परिजनों से भी मामले की जानकारी की। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।

ये भी पढ़ें  गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा UP का ग्रोथ इंजन : 12 जिलों की अर्थव्यवस्था बदलने वाला इंडस्ट्रियल गेमचेंजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link