CrimeUttar Pradesh

प्रयागराज : तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल, चार तमंचे, आठ खाली मैगजीन बरामद

अमित मिश्र

प्रयागराज, 7 अप्रैल 2025:

यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अन्तरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 अवैध पिस्टल, चार तमंचे, पिस्टल की आठ खाली मैगजीन और 700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम ने असलहा तस्करों को पुराने टोल प्लाजा नैनी अंडरपास पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान नीरज मिश्रा निवासी मदरा मुकुंदपुर, थाना मेजा, प्रयागराज, सुनील दुबे निवासी हरसड़, थाना हलिया, मिर्जापुरत्रऔर सत्य प्रकाश यादव निवासी डोहरिया, थाना मेजा, प्रयागराज के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:

डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में अवैध असलहों की आपूर्ति करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है, जो तस्करी की सप्लाई चेन की गहराई से जांच करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी नहीं हुए हाजिर… लखनऊ में कोर्ट ने लगाया 200 रुपये जुर्माना, 14 को फिर सुनवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link