Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और मालवाहक वाहन की टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

सूरजपुर, 4 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक कार और मिनी मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि घटना मंगलवार रात प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गोटगंवा गांव के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर (सूरजपुर) क्षेत्र के गोवर्धनपुर से चार लोग एक कार में पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टमाटर से लदे मिनी वाहन से उनकी टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23) और पुष्पेंद्र पटेल (21) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य 21 वर्षीय कार सवार और 43 वर्षीय मालवाहक वाहन चालक को दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें  सुपरस्टार विजय थलपति के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जारी किया फतवा, मुसलमानों से ऐसे लोगों पर भरोसा ना करने की अपील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link