Uttar Pradesh

सीएम ने दी सीख…कहा, जवानों की तरह शिक्षक भी ‘नेशन फर्स्ट’ का लक्ष्य बनाएं

लखनऊ, 10 मई 2025:

यूपी की राजधानी में आयोजित ‘शिक्षक धन्यवाद कार्यक्रम’ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा को संस्कार राष्ट्रीयता से जोड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ का लक्ष्य सिर्फ जवानों के लिए नहीं बल्कि शिक्षकों का भी होना चाहिए।

सकारात्मक भाव से शुरुआत होने पर मिलेगी सफलता

सीएम ने गोमती नगर स्थित एक विद्यालय के कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को संस्कार, राष्ट्रीयता और भारत की परंपराओं के साथ जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने हेतु हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे। सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने शुरुआत कैसे की है। अगर सकारात्मक भाव से शुरुआत होती है तो उसके परिणाम भी सुखद होते हैं और वो सुखद परिणाम ही हमें लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:

भारत के पास दुनिया को नेतृत्व देने का सामर्थ्य

हम अपने देश को प्राथमिकता दें। सभी का लक्ष्य Nation First होना चाहिए। यह काम केवल सुरक्षा बलों के जवानों का ही नहीं है, यह कार्य एक शिक्षक का भी होना चाहिए। एक ऐसा भारत, जिस भारत ने सभी की सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की गारण्टी दी है। एक ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर है, जो दुनिया को मार्गदर्शन और नेतृत्व देने का सामर्थ्य रखता है। वहीं पूरी दुनिया ने ये भी मान लिया है कि यूपी बैरियर नहीं बल्कि देश का ग्रोथ इंजन है।

ये भी पढ़ें  जल्द चुना जाएगा भाजपा अध्यक्ष, पांच नाम तय, इस तारीख तक हो सकता है ऐलान!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button