Ho Halla SpecialUttar Pradesh

वाराणसी में दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते टैंक में गिरी मासूम की मौत

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 4 जनवरी 2025:

यूपी के वाराणसी के एक स्कूल में हुए दर्दनाक हादसे में दो साल की मासूम निधि की जान चली गई। शनिवार सुबह स्कूल परिसर के एक सेप्टिक टैंक में मासूम का शव मिला। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्ची खुले सेप्टिक टैंक में गिर गई थी।

आश्रम पद्धति स्कूल परिसर में हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

यह हादसा बड़ागांव स्थित एक आश्रम पद्धति स्कूल में हुई। मासूम निधि के दादा संतोष पांडेय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वे परिवार के साथ स्कूल परिसर में रहते हैं। बताते हैं कि संतोष पौत्री निधि को गोद में लेकर खिला रहे थे। वह रोने लगी तो नीचे उतार दिया। खेलते-खेलते निधि सेप्टिक टैंक के पास पहुंच कर उसमें गिर गई। इस बीच संतोष को आसपास निधि नहीं दिखी तो वे उसे तलाशते हुए टैंक के पास पहुंचे और लोगों को पुकारा।

6 माह से खुला पड़ा था टैंक

एक कर्मचारी ने आनन-फानन में टैंक में उतरकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजन निधि को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 6 महीने से टैंक खुला हुआ था। कई बार कहने के बावजूद उसे बंद नहीं कराया गया।

ये भी पढ़ें  आगरा का हेमन दास हत्याकांड : दोषी तीन सगे भाइयों को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button