Maharashtra

मुंबई में आम आदमी को लगा किराए का झटका, ऑटो और टैक्सी का सफर करना हुआ महंगा

मुंबई, 25 जनवरी 2025

अगर आप भी मुंबई के रहने वाले हैं और आप भी ऑटोरिक्शा या टैक्सी से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से यात्रियों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी, क्योंकि ऑटो और टैक्सियों के बेसिक किराए में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बताया गया कि, अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी टैक्सी और ऑटोरिक्शा का किराया महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 फरवरी से लागू होगी। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑटोरिक्शा के लिए नया मूल किराया 23 रुपये के बजाय 26 रुपये होगा, जबकि काली-पीली टैक्सियों के लिए इसे मौजूदा 28 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने बताया कि महिलाओं को आधे दाम पर टिकट मिलते रहेंगे। साथ ही बुजुर्गों के लिए मुफ्त सफर का प्रावधान जारी रहेगा।

ऑटो रिक्शा : पहले 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 23 रुपये था, जो अब बढ़कर 26 रुपये हो गया है।

(ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी) : पहले 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 28 रुपये था, जो अब 31 रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

ब्लू-एंड-सिल्वर एसी कूल कैब : एसी टैक्सी का बेसिक किराया 40 रुपये से बढ़कर 48 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

बस के किराए में भी बढ़ोतरी

Mumbai Taxi Fare Hike:  ऑटो और टैक्सी के साथ-साथ राज्य परिवहन बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराए में 14.95 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। किराए में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ईंधन की बढ़ती कीमतें, रखरखाव का खर्च, और अन्य ऑपरेशनल लागतें हैं। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि यह बढ़ोतरी वाहन मालिकों और यात्रियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी थी।

ये भी पढ़ें  SIR : अधूरा फॉर्म भरने व जमा करने पर बीएलओ से उलझे ग्रामीण... हंगामे के बाद स्कूल में जड़ा ताला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link