Uttarakhand

पत्नी को मेयर का टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष मथुरा दत्‍त जोशी ने छोड़ी पार्टी

देहरादून,4 जनवरी 2025

उत्तराखंड के कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष मथुरा दत्‍त जोशी ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपनी पत्नी रुक्‍मणी देवी को मेयर का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से नाराज होकर यह कदम उठाया। रुक्‍मणी देवी ने पिथौरागढ़ में मेयर पद के लिए दावेदारी की थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्‍हें टिकट देने के बजाय अंजू लुंठी को चुना। मथुरा दत्‍त जोशी की नाराजगी सार्वजनिक रूप से कई बार सामने आ चुकी थी, और अब उन्‍होंने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

मथुरा दत्‍त जोशी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर 48 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद पार्टी से इस्‍तीफा देने का कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि इतनी लंबी सेवा के बावजूद वह बहुत क्षुब्‍ध हैं और इस कारण उन्‍हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मथुरा दत्‍त जोशी की पत्‍नी रुक्‍मणी जोशी फिलहाल पिथौरागढ़ में जिला पंचायत सदस्‍य हैं। इस कदम को उत्‍तराखंड कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर जब निकाय चुनाव 23 जनवरी से शुरू होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बीईओ धनबीर सिंह... सरकार ने किया निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link