NationalUttar Pradesh

मूक बधिर जोड़े ने रचाई शादी… साइन लैंग्वेज से परवान चढ़ा प्यार, न्यूजीलैंड में रहता है दूल्हा

इटावा, 26 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में रहने वाली मूक बधिर युवती प्रियंका को उसका मनचाहा वर मिल गया और फेरे लेने के बाद वो दुल्हेराजा सोहित के साथ बुधवार को विदा हो गई। ये शादी कुछ इसलिए खास बन गई क्योंकि दूल्हा भी मूक बधिर है और दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई और सांकेतिक भाषा(साइन लैंग्वेज) में प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि बात शादी तक आ गई। दोनों के परिवार इस ब्याह से खुश हैं।

एक साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

जिले के भरथना क्षेत्र के रमायन गांव में मनोज राजौरे रहते हैं। उनकी बेटी प्रियंका उर्फ निक्की जन्म से ही मूक-बधिर हैं। प्रियंका ने इसके बावजूद खुद को आत्मबल के सहारे मूक बधिरों के लिए बने शिक्षण संस्थान से उच्च शिक्षा हासिल की और आत्मनिर्भर बनी। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय उसकी मुकाकात एक साल पहले न्यूजीलैंड में रहने वाले सोहित से हुई। सोहित भी मूक-बधिर है। ये समानता दोनों के बीच दोस्ती की वजह बन गई।

ये भी पढ़ें:

ब्याह पर झूम उठा गांव, खूब नाचे बाराती

प्रियंका और सोहित की दोस्ती साइन लैंग्वेज के सहारे आगे बढ़ती गई फिर प्यार में बदल गई। दोनों के परिवार में शादी की बात छिड़ी और घर के बुजुर्गों में सहमति बनी और विवाह का दिन तय हो गया। शादी के लिए सोहित न्यूजीलैंड से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अपने पैतृक घर आकर फिर बारात लेकर
मंगलवार की रात गांव रमायन आया। नाचते गाते आई बारात का जोरदार स्वागत हुआ। रात भर रस्में चलीं और सुबह प्रियंका अपने जीवन साथी सोहित के साथ विदा हो गई।

ये भी पढ़ें  आईपीएल 2025 : संजू सैमसन की जगह रियान पराग संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button