Uttar Pradesh

गन्ना मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल, किसानों के गन्ने का भुगतान कराने की मांग

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 6 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से लखनऊ स्थित उनके आवास पर सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की।

भुगतान के लिए मिलों के चक्कर लगा रहे किसान

ये भी पढ़ें:

मंत्री को बताया कि जनपद की बजाज हिंदुस्तान की चीनी मिलों पर गन्ना बेचने वाले किसानों को भुगतान नहीं मिल पाया है। उन्हें भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है। मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। इस पर मंत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उनसे मिलने वालों में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के अध्यक्ष एसके सिंघानिया, विवेक विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, श्रीमती पूजा विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कल्पना, राजेश, रवि आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में ठंड का डबल अटैक : शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन बेहाल, अगले 48 घंटे और भारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link