Delhi

आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को सम्मान और पेंशन देगी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

नई दिल्ली, 28 मई 2025

देश में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार आपातकाल के दौरान राजनीतिक बंदी रहे लोगों को पेंशन प्रदान करेगी और उनका सम्मान करेगी। दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के परिवारों को नौकरी के पत्र प्रदान हुए सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना का ऐलान किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि देश में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों को महीनों तक जेलों में रखा गया था, उन्हें पिछली सरकारों ने कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (राजनीतिक कैदियों) को पेंशन देने का निर्णय लिया है। अन्य राज्यों की तरह दिल्ली सरकार भी उन्हें सम्मानित करेगी।” देश में कांग्रेस सरकार ने 1975-77 के दौरान अनुच्छेद 352 के संवैधानिक प्रावधान के तहत राष्ट्रीय आपातकाल लगाया था।

इन राज्यों में फिलहाल मिल रही है पेंशन :

देश के कई राज्य, जिनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं, 1975-77 में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को पेंशन प्रदान करते हैं। इंदिरा गांधी की तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित आपातकाल के दौरान कई भाजपा नेताओं और अन्य विपक्षी दलों के राजनेताओं को जेल में डाल दिया गया था। इस वर्ष 21 मार्च को भाजपा की दिल्ली इकाई ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘लोकतंत्र विजय दिवस’ समारोह में आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  शक्कर स्टॉक्स में 12% तक की तेजी, सरकार ने गन्ने के रस और सिरप को इथेनॉल उत्पादन के लिए अनुमति दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button