CrimeUttar Pradesh

द्वार पूजा के दौरान भिड़े साढ़ू… बड़े की हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 28 मई 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब द्वार पूजा के दौरान आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे साढ़ू की बांस से पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना जिगना क्षेत्र के गोनौरा गांव में हुई।

साले की बेटी की शादी में पहुंचे थे दोनों साढ़ू

जानकारी के अनुसार साले सुखीलाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा और प्रयागराज के हाटा गांव निवासी कृष्णकांत गोनौरा गांव पहुंचे थे। दोनों आपस में सगे साढ़ू थे। बरात पहुंचने पर द्वार पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों साढ़ुओं के बीच विवाद हो गया। इस बीच कृष्णकांत ने बांस से बड़े साढ़ू जितेंद्र विश्वकर्मा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Advertisement

इस घटना में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को आनन-फानन में पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी के डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें थीं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि दोनों साढ़ू शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आपसी विवाद में हत्या हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कृष्णकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  लिस्टिंग डे पर ही मालामाल हुए निवेशक, ICICI Prudential AMC ने दिया 20% से ज्यादा रिटर्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link