Uttarakhand

धामी का वन सेवा अधिकारियों से संवाद, बोले- आपके ऊपर पर्यावरण और विकास की मेन जिम्मेदारी

देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में आयोजित 2025-27 बैच के परिवीक्षार्थियों के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, कहा- वन्यजीव व जैव विविधता का संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी रहे मौजूद

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के परिवीक्षार्थियों और रॉयल भूटान वन सेवा के प्रशिक्षणरत अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन सेवा की जिम्मेदारियों और पर्यावरण संरक्षण में अधिकारियों की भूमिका के महत्व को बताया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे।

dhami-forest-service-officers-environment-development (2)

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि वन, वन्यजीव और जैव विविधता का संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। वन सेवा के अधिकारियों पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में अधिकारियों को आधुनिक ज्ञान, तकनीक और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा।

Advertisement

dhami-forest-service-officers-environment-development (3)

सीएम ने भारतीय और भूटान वन सेवा के सभी प्रशिक्षणरत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा अधिकारी अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता के माध्यम से देश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में वन संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

ये भी पढ़ें  धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा... अब शुरू हुई जनसेवा की नई जिम्मेदारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link