Uttarakhand

बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने मौलाना को दबोचा

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास निकल रहा था जुलूस, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का अधिकारियों ने लिया संज्ञान, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मुफ्ती मुजीब अहमद के खिलाफ की गई कार्रवाई

योगेंद्र मलिक

उधमसिंह नगर, 30 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 अगस्त को बारावफात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बारावफात जुलूस के दौरान खुले वाहन में बैठकर मौलाना द्वारा भड़काऊ व उकसाऊ भाषण देने की बात सामने आई थी। उक्त भाषण से विभिन्न धार्मिक समुदायों के मध्य वैमनस्यता और सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रकरण को गंभीर मानते हुए उठाया गया कदम

ये भी पढ़ें:

उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार इस केस में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त इसमें सम्मिलित पाया गया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा बढ़ाई गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने मामले में प्रभावी जांच करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने अभियुक्त मुफ्ती मुजीब अहमद, मूल निवासी पर्वतपुर थाना टांडा,रामपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री वायरल न करें

एसएसपी अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी धर्म, समुदाय अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले भड़काऊ वक्तव्यों, अफवाहों या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को वायरल व साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्रवाई करेगा। कहा कि किसी भी संदिग्ध, भड़काऊ व कानून-विरोधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव : भाजपा ने सपा से छीनी कटेहरी सीट, धर्मराज निषाद जीते

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button