Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री ने देखी विकास कार्यों की हकीकत, बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार को लगेंगे पंख

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी क्षेत्र का किया भ्रमण, राहु मंदिर परिसर, कंडारस्यूं पेयजल योजना व बुंखाल कालिंका मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा, तय समयसीमा में पूरे करने के दिए निर्देश

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 12 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहु मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, कंडारस्यूं पेयजल योजना व बुंखाल कालिंका मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
dhan-singh-rawat-inspected-development-works-paithani-pauri (2)

राहु मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। कहा कि मंदिर परिसर का व्यवस्थित विकास होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके बाद धन सिंह रावत ने कंडारस्यूं पेयजल योजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंडारस्यूं पेयजल योजना पूरी होने से क्षेत्र के 45 गांव एवं तोकों के 2,000 से अधिक परिवारों और 10 हजार से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने बूंखाल कालिंका मंदिर पहुंच मां कालिंका के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

dhan-singh-rawat-inspected-development-works-paithani-pauri (3)

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मां कालिंका से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। धार्मिक व पर्यटन स्थलों के बेहतर विकास से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : भारी बारिश बनी आफत का सबब, आपदा से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button