Uttarakhand

पेपर लीक मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्णय सराहनीय, धामी बोले- एक प्रभावी पहल

उत्तराखंड सीएम ने पीएम मोदी के फैसले को अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा में बताया एक ठोस कदम, बोले- दोषियों के विरुद्ध जल्द हो सकेगी सुनवाई, युवाओं का भर्ती व परीक्षा प्रणाली पर बढ़ेगा विश्वास

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 23 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम धामी ने कहा कि यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति पीएम मोदी और केंद्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी और परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा। इससे दोषियों को समयबद्ध व कठोर दंड मिल सकेगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें:

धामी ने कहा कि इस व्यवस्था से युवाओं का भर्ती व परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय ईमानदार और मेहनती अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ देश में पारदर्शी व जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित होगा।

ये भी पढ़ें  युवाओं को नौकरी के बाद अब कारोबार की बारी, धामी ने खोला स्किल से Startup तक का रास्ता

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button