Uttarakhand

राजकीय शोक में थिरकी DIT यूनिवर्सिटी! खंडूरी को श्रद्धांजलि के बीच म्यूजिक शो पर हंगामा, प्रबंधन पर केस

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक लेकिन देहरादून में देर रात चला डांस-म्यूजिक कार्यक्रम, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 मई 2026:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद प्रदेशभर में घोषित राजकीय शोक के बीच देहरादून स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित म्यूजिक शो अब बड़े विवाद का कारण बन गया है। राजकीय शोक के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पंजाबी गायिका जस्मिन के लाइव म्यूजिक और डांस कार्यक्रम का आयोजन होने पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 3.22.33 PM

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन के बाद राज्य सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया था। सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज झुका रहा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सादगी बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। ऐसे संवेदनशील समय में डीआईटी यूनिवर्सिटी परिसर में देर शाम तेज संगीत, डांस और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे राजकीय शोक का अपमान बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब पूरा प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दे रहा था तब मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना कदम था।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 3.22.34 PM

विवाद बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजकीय शोक के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद प्रदेश में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रोजगार सेवक की मौत पर सियासत गरम...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रखी मुआवजा व नौकरी की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button