Uttar Pradesh

रात में निकले डीएम, बोले फुटपाथ पर सोने वालों को पहुंचाएं रैन बसेरा वरना होगी कार्रवाई

लखनऊ, 20 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने ठंड से बचाव के लिए शहर के लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ व परिवर्तन चौक में बनाये गए रैन बसेरों का जायजा लिया। संचालकों व जोनल अफसरों को हिदायत भी दी कि किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि जो भी लोग अभी भी फुटपाथ पर सो रहे है उनको रैन बसेरों में लाने की भी ज़िम्मेदारी उनकी है। जोनल अधिकारी भी यह सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति फुटपाथ पर तो नही सो रहा है। सड़क पर सोने वाले लोगो को रात में ही रैन बसेरों में पहुचाने की व्यवस्था करवाएं। इसके लिए जोनवार वाहनों/ई रिक्शा के द्वारा शाम से रात भर भ्रमणशील रहते हुए लोगो को रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाए। अगर रैन बसेरे में कंबलों की कमी है तो वह सम्बंधित अपर नगर मजिस्ट्रेटों से सम्पर्क कर और कंबल प्राप्त कर सकते है। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button