Uttar Pradesh

“ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय की धमकी: ‘बारगेन नहीं चलेगा’, सस्पेंड”

शामली,31 दिसंबर 2024

शामली की ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। वीडियो में वह दवा दुकानदारों को धमकाते और रिश्वत मांगते हुए दिख रही थीं। एक वीडियो में वह केमिस्ट को जेल भेजने की धमकी दे रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह एक्सपायर दवाएं बेचने वाले दुकानदार को लिखित में स्वीकार करवाती नजर आती हैं। इसके बावजूद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने निधि पांडे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच मुरादाबाद के सहायक औषधि आयुक्त को सौंपी है।

निधि पांडे पर लंबे समय से मेडिकल स्टोर संचालकों से रिश्वत मांगने और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप लगते रहे हैं। शामली और थानाभवन के विधायकों ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। उनकी विवादित कार्यशैली और वायरल वीडियो ने इस बार सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। सस्पेंशन के दौरान उन्हें लखनऊ कार्यालय में अटैच किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  युद्ध विराम की उम्मीदों के बीच तेल सस्ता... शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 885 अंक उछला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link