Lucknow City

प्रवेश अभियान किताब वितरण से स्कूल में दिखा उत्साह…मेधावी छात्र सम्मानित, छात्रवृत्ति भी मिली

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरौली में मनाया गया वार्षिक उत्सव, एनएमएमएस परीक्षा पास करने वाले छात्रों को चार साल तक हर महीने मिलेगी छात्रवृत्ति

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 अप्रैल 2026:

राजधानी स्थित नगराम क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरौली में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्षिक उत्सव, प्रवेश उत्सव, स्कूल चलो अभियान और पुस्तक वितरण को भी साथ जोड़ा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 8 की छात्रा शिवानी शर्मा ने पहला, सोनी ने दूसरा और रौनक ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-01 at 5.52.55 PM

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता वर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इसमें शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी अहम रही है। इस दौरान गृह परीक्षा सत्र 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

कक्षा 8 में सोनी पहले, शिवानी दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में लकी ने पहला, याशिका ने दूसरा और रानी ने तीसरा स्थान पाया। वहीं कक्षा 6 में प्रियांशी पहले, अंशिका दूसरे और कंचन तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी अशोक सिंह ने दीप जलाकर की। यहां शिक्षक आलोक कुमार, प्रीति यादव, अनामिका और अमरेश पाल ने छात्रों को बधाई दी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  KGMU के वांटेड रेजीडेंट डॉ. रमीज पर इनाम हुआ 50 हजार... धर्मांतरण के आरोपी माता-पिता गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link