Uttar Pradesh

गंगा स्नान : दो बच्चे नदी में डूबे… बचाने को मां ने लगाई छलांग, एक की मौत

रायबरेली, 15 नवंबर 2024:

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मां के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे दो बच्चे नदी में डूब गए। यह देख बच्चों को बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही मल्लाह मदद के लिए पहुंच गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरे की तलाश की जा रही है। मां को निकाल लिया गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल भेजा गया है।

यह हादसा यूपी के रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र में हुआ। पड़ोस के फतेहपुर जिले के बारी गांव की छेदाना शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर तीन बच्चों हिमांशु (12), पियूष (9) और आयुष (7) के साथ डलमऊ क्षेत्र से गुजरी गंगा में स्नान करने के पहुंची थी। हिमांशु और पियूष ने गंगा में स्नान के लिए छलांग लगाई तो गहरे पानी में डूबने लगे। ये देख बच्चों के बचाने के लिए छेदाना नदी में कूद गई। इस बीच वहां मौजूद मल्लाहों ने देखा तो वे मदद के लिए पहुंच गए।

उन्होंने हिमांशु और छेदाना को नदी से निकाल लिया लेकिन तब तक हिमांशु की मौत हो चुकी थी। छेदाना बेहोश थी, उसे अस्पताल भेजा गया। दूसरे बच्चे पियूष की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : एमआईएस गुरुद्वारा रोड उद्योग व्यापार मण्डल का गठन, मयंक बाजपेई बने अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button