TravelUttar Pradesh

गोरखपुर : चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी के परिजन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 मार्च 2025:

यूपी के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया के पास रविवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद पुलिसकर्मी व परिजन सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने की जानकारी मिलने पर कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पिता को देखने गया था गोंडा में तैनात पुलिसकर्मी

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले में पुलिस विभाग में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात सुशील कुमार झंगहा थाना क्षेत्र स्थित गांव में अपने बीमार पिता को देखने के बाद परिवार के साथ लौट रहे थे। रास्ते में कार के इंजन से अचानक चिंगारी निकली, जिससे पूरी कार में आग लग गई। परिवार के सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहे।

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बाधित हो गया आवागमन

कार में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पीछे चल रही गाड़ियों को भी तुरंत हटाया गया। आग बुझाने के बाद आवागमन को बहाल किया जा सका। इस दौरान गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़ें  रामदास अठावले का आकाश आनंद को आरपीआई में न्योता, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link