Uttar Pradesh

गोरखपुर : गणेश पूजा पंडालों में आयोजनों को भव्य बनाने की होड़ लगी, गूंज रहे जयकारे

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 31 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में गणेश चतुर्थी पर स्थापित पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह शाम विभिन्न आयोजनों के जरिए लोग अपनी श्रद्धा जाहिर कर रहे हैं। रोजाना की पूजा अर्चना के साथ ही इनके विसर्जन की तैयारी भी चल रही है। इन सबके बीच गणपति अपने मोहक रूप से सबको मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

गोरखपुर में गणेश चतुर्थी के पर्व पर शहर के विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश के स्थापित पूजा पंडाल आस्था से महक रहे हैं। गजानन की आराधना भव्य रूप से की जा रही हैं। भगवान गणेश को श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा हैं और पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा ले रहे हैं। सुबह व शाम की आरती में श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

उत्सव को लेकर नरसिंहपुर, पांडेयहाता, घासी कटरा, बेतियाहाता, मेवाती, जगरनाथपुर, गोरखनाथ सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडालों में भगवान गणेश की पूजा आराधना की जा रही हैं। लोग अपने-अपने घरों में स्थापित मूर्तियों की पूजा करने में भी लगे है। पूजा पंडालों में आयोजन को भव्य बनाने की समितियों में होड़ सी लगी है। यहां गणेश उत्सव समितियां अपने आयोजन को साल-दर-साल समृद्ध कर रही हैं। बता दें भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तक 10 दिन तक यह महोत्सव मनाया जाता है। विसर्जन करीब आते-आते पंडालों की भव्यता और श्रद्धालुओं की संख्या दोनों बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें  धर्म परिवर्तन पर SC का बड़ा फैसला... ईसाई बनने पर खत्म होगा अनुसूचित जाति का दर्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link