Uttarakhand

नितिन नबिन के स्वागत में भगवामय हुआ देहरादून, एयरपोर्ट से मुख्यालय तक काफिले पर बरसे फूल

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कई जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नारों से दिखा उत्साह,

देहरादून, 28 मई 2026:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन और राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला काफिला रोड शो में बदल गया।

रास्तेभर कार्यकर्ताओं की भीड़, पार्टी झंडे, पोस्टर-बैनर और फूलों की बारिश देखने को मिली। करीब 25 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। ढोल-दमाऊ की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। कई जगह उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दी गईं। बलबीर रोड से भाजपा मुख्यालय तक पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्यालय परिसर को फूलों और सजावटी लाइटों से सजाया गया था।

WhatsApp Image 2026-05-28 at 6.37.29 PM

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के चलते पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा। मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नबिन भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठन की रणनीति, सरकार और संगठन के तालमेल समेत आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके बाद मंत्रियों के साथ अलग बैठक का कार्यक्रम भी तय किया गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कुंभ मेले की तैयारियां तेज... ऋषिकेश की तीन बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button