Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा: गंदा पानी पीने से दो सोसायटियों में 199 लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा,7 फरवरी 2025

ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश और अरिहंत आर्डेन सोसायटियों में दूषित पानी की वजह से 199 लोग बीमार हो गए हैं। जांच में पानी में कोलीफार्म और ई-कोली बैक्टीरिया पाए गए, जिससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। सोसायटीवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि रिपोर्ट आने के बावजूद साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई। हेल्थ कैंप में सामने आया कि हर परिवार में कोई न कोई बीमार है, खासतौर पर बच्चों की संख्या अधिक रही।

बिसरख सीएचसी और निम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को दवाइयां दीं और दूषित पानी से बचने के लिए उबालकर या फिल्टर किए पानी के सेवन की सलाह दी। पंचशील हाइनिश में पानी स्टोरेज टैंक की सफाई कराई गई, जहां काफी गंदगी और मिट्टी मिली। वहीं, अन्य सोसायटियों में भी लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससेResidents की चिंता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  RLD को UP में झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष का इस्तीफा, कुर्सी संग ये सवाल छोड़े, अटल बिहारी का किया जिक्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button