Gujarat

गुजरात : रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 श्रमिकों की मौत

भरूच, 29 दिसम्बर 2024

गुजरात के भरूच जिले के दहेज में एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दहेज पुलिस थाने के निरीक्षक बीएम पाटीदार ने कहा कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में एक पाइप से रिसने वाले जहरीले धुएं के कारण वे बेहोश हो गए।

चारों श्रमिकों को भरूच के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से तीन की रविवार सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, “घटना रात करीब 10 बजे हुई जब कंपनी के सीएमएस संयंत्र के भूतल से गुजरने वाले पाइप से गैस रिसाव के कारण चार कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन चारों की मौत हो गई।”

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  गुजरात : सूरत के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, आग लगने से चार श्रमिकों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link