Hardoi CityLucknow City

हरदोई में बाढ़ का कहर: 30 गांवों में पानी ही पानी, कांग्रेस नेता का विधायक पर हमला- मुसीबत में जनता को अकेला छोड़ दिया

10 दिन से जलमग्न हैं संडीला क्षेत्र के गांव, घरों में घुसा पानी, हजारों परिवार परेशान, अंशू अवस्थी ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव अभियान तेज करने की मांग की

लखनऊ/हरदोई, 8 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में बाढ़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भटपुर, कटका-कटकी, देवरी, तुलसीपुर, कूड़ा, भंभुआ, महीठा समेत 30 से अधिक गांव पिछले करीब 10 दिनों से बाढ़ की भयावह स्थिति से जूझ रहे हैं। कई गांवों में घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया है जिससे लोगों की गृहस्थी पानी में डूबी हुई है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कटका पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ स्थानीय प्रशासन और एडीएम से भी बातचीत की। अंशू अवस्थी ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 10 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से अपेक्षित ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार संकट में हैं और लोगों की गृहस्थी पानी में डूबी हुई है लेकिन स्थानीय विधायक ने न तो मौके पर पहुंचकर जनता का दर्द जानने की जरूरत समझी और न ही राहत के लिए कोई प्रभावी पहल की।

ये भी पढ़ें:

hardoi-flood-sandila-30-villages-anshu-awasthi-mla (2)

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विधायक की जिम्मेदारी सिर्फ फीता काटने तक सीमित नहीं हो सकती। जब बड़ी आबादी बाढ़ जैसी आपदा में फंसी हो तो जनप्रतिनिधि को मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए और प्रशासन पर राहत कार्य तेज करने का दबाव बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय घर-घर पहुंचना और संकट के समय जनता के घर तक न पहुंच पाना, इन दोनों तस्वीरों के बीच का फर्क ही असली सवाल है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रतिनिधि इसलिए चुना है कि मुश्किल वक्त में वह उसकी आवाज बने। इस दौरान सागर रावत, वसीम अंसारी, रितेश मिश्रा, अमित मौर्य, आमिर खान, रामनरेश, राहुल पासी और रजनीश कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  संकट का साथी बना सीएम विवेकाधीन कोष... 50 हजार से अधिक लोगों को मिली 860 करोड़ की मदद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link