Hardoi City

Hardoi News : चेकिंग में बचने के लिए गर्लफ्रेंड को साथ लेकर घूमता था तस्कर, कार में भरे गांजे के साथ पुलिस ने दबोचा

कार में युवती बैठाकर परिवार संग होने का देता था झांसा, पुलिस के मुताबिक गांजे की सप्लाई करता था पंकज, तुंडवल नहर पुल पर चेकिंग के दौरान कार रुकते ही खुला राज, तलाशी में मिला गांजा, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमें

हरदोई, 5 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए गर्लफ्रेंड को साथ लेकर गांजे की सप्लाई करने वाले तस्कर को पुलिस ने तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुरसा पुलिस ने तुंडवल नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान कार को रोका। तलाशी में कार से 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया।

कार में गर्लफ्रेंड व दोस्तों को बैठाकर परिवार जैसा बनाता था माहौल

सीतापुर मिश्रिख का रहने वाला पंकज लंबे समय से गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी है। वह सप्लाई लेने और डिलीवरी के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड शालू उर्फ शालिनी को कार में साथ रखता था। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ होने पर कार में परिवार के लोगों के सफर करने का अंदाजा होता था और चेकिंग के दौरान शक कम होने का फायदा पंकज उठाता था।

नहर पुल पर घेराबंदी, कार से निकला गांजा

पुलिस टीम ने इनपुट मिलने पर तुंडवल नहर पुल के पास कार को रोका। पंकज कार की ड्राइविंग सीट पर था और शालू भी आगे बैठी थी। पहले तो उसने टीम से उलझने की कोशिश की लेकिन पुलिस के तेवर देख वो शांत हो गया। तलाशी ली गई तो अलग-अलग जगह छिपा कर रखा गया गांजा मिलता गया। तौल में गांजे का वजन 14 किलोग्राम निकला। इसके बाद पंकज, शालू उर्फ शालिनी, शहर के रहने वाले नितिन और हरदोई निवासी शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने जब्त कर ली।

ये भी पढ़ें:

पंकज पर पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, पंकज का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ 2018 से पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनमें NDPS एक्ट, पॉक्सो और मारपीट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला तो शिवा पर तीन और नितिन पर एक केस दर्ज मिला। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

अब सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  हरदोई में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे...मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link