Entertainment

OTT की दुनिया में दिखेगा हिरानी का क्रिएशन… उनके बेटे करेंगे धमाल

साइबर क्राइम थ्रिलर सीरीज में मिलेगी कॉमेडी की भी डोज, हिरानी के चहेते बोमन ईरानी, मोना सिंह का हैं खास रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 21 मई 2026:

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अपनी बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली फिल्मों जैसे 3 इडियट्स, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है जिसने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 12.16.22 PM

अरशद वारसी, वीर हिरानी सुलझाएंगे साइबर क्राइम की गुत्थी

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ एक साइबर क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है जिसमें राजकुमार हिरानी के बेहतरीन स्क्रीनप्ले के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि इस सीरीज से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपना एक्टिंग करियर में डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज की कहानी में दो बिल्कुल अलग सोच वाले किरदार एक बड़े साइबर फ्रॉड और खाली पड़े एटीएम की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए साथ आते हैं। एक तरफ आधुनिक टेक्नोलॉजी और साइबर एक्सपर्ट प्रीतम (वीर हिरानी) है तो दूसरी तरफ देसी अंदाज वाले पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में पेड्रो (अरशद वारसी) हैं। दोनों मिलकर कैसे अपराधियों के छक्के छुड़ाते हैं यही सीरीज का मुख्य आकर्षण है।

मंजे हुए एक्टर्स का मेला है ये सीरीज

अरशद वारसी जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस में ‘सर्किट’ की भूमिका से दर्शकों को गुदगुदाया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी। उनकी वही कॉमिक टाइमिंग टीजर में दिखाई पड़ती है। विक्रांत मैसी जिन्होंने ’12वीं फेल’ मूवी में बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी इस बार वो इस सीरीज में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। सीरीज में उनके किरदार का नाम मार्टिन है। इसके अलावा बोमन ईरानी और मोना सिंह, हिरानी की फिल्मों के ये दो चहेते कलाकार भी इस सीरीज में बेहद अहम और मजेदार भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 12.16.34 PM

अविनाश अरुण के निर्देशन ने बढ़ाया क्रेज

इस सीरीज की कमान और क्रिएटिव कंट्रोल राजकुमार हिरानी के हाथों में है लेकिन इसका निर्देशन ‘पाताल लोक’ और ‘स्कूल ऑफ लाइज’ जैसी बेहतरीन सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर अविनाश अरुण ने किया है। अविनाश अरुण के डार्क थ्रिलर विजन और हिरानी के हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज का यह कॉम्बिनेशन बेहद दिलचस्प होने वाला है। प्रीतम एंड पेड्रो 3 जुलाई 2026 से जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button