CrimeDelhi

खौफनाक मर्डर : दिल्ली के स्वरूप नगर में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

दिल्ली, 31 मार्च 2025

बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में सात साल की एक बच्ची अपने घर में गला रेतकर मृत पाई गई। पुलिस ने मामले में बताया कि घटना शनिवार शाम को तब प्रकाश में आई जब गश्त कर रही टीम ने घर के बाहर भीड़ जमा देखी।

पूछताछ करने पर, गश्ती दल के एक हेड कांस्टेबल ने घर के अंदर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में लड़की को पाया। उसने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर और टीमें भेजी गईं और जांच शुरू की गई।

घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज में लड़की के पिता प्रेम सिंह (32) और उनके परिचित रंजीत घटना के समय इलाके से निकलते हुए दिखाई दिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह बिहार के पटना के मूल निवासी हैं और दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं। उनकी पत्नी मुस्कान (32) दिल्ली के लिबासपुर में एक फैक्ट्री में काम करती हैं। अधिकारी ने बताया कि दंपति की एक और बेटी है, जिसकी उम्र नौ साल है।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक और अपराध टीमों ने घटनास्थल की जांच की और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी स्थित बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें  प्रदेशीय 'कुराश' प्रतियोगिता में सहारनपुर का दबदबा... बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link