CrimeDelhi

दिल्ली : रोहिणी में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, शादी के बाद पति से अलग रह रही थी

नई दिल्ली, 10 मार्च 2025

रविवार को दिल्ली के रोहिणी में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह शादीशुदा थी और रोहिणी के सेक्टर 8 में अलग रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पति से अलग रह रही थी महिला :

वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार का सोमवार को एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज होगा। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक महिला पति व ससुराल वालों से अलग रह रही थी। आशंका है कि आपसी मतभेद को लेकर महिला ने यह कदम उठाया हो।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  भागलपुर : तेजस्वी यादव ने नितीश पर कसा तंज, बोले- यह सरकार स्थिर नहीं, चाचा कभी इधर कभी उधर जाते...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link