Uttar Pradesh

पत्नी के बच्चों से मिलने से रोकने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट ने किया रुला

कानपुर,11 जनवरी 2025

कानपुर में एक व्यक्ति मनीष ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों के व्यवहार से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मनीष ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसे तीन साल से अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। मनीष की पत्नी आशा अपने बच्चों के साथ अपने घर चली गई थी, और मनीष की बार-बार मिलन की कोशिशों के बावजूद उसे पत्नी और उसके परिवार द्वारा न केवल मिलने से रोका गया, बल्कि उसे मारपीट का भी सामना करना पड़ा।

2014 में मनीष और आशा की शादी हुई थी, और उनके तीन बच्चे थे। 2021 में आशा अपने बच्चों को लेकर अपने मामा के घर चली गई और मनीष को बच्चों से मिलने नहीं दिया। इस मानसिक दबाव के कारण मनीष ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी और ससुरालवालों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर: फिल्मी स्टाइल में 5 वारदातों को अंजाम देने वाला 20 वर्षीय बदमाश गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link