Religious

काशी में व्यापारियों ने परिवार संग निकाली कलश यात्रा… श्रद्धा से किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 28 जुलाई 2025:

यूपी की शिवनगरी काशी में सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा दिखाई। परंपराओं को निभाते हुए कलश यात्रा निकालकर सैकड़ों व्यापारियों और उनके परिजनों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

सोमवार को आयोजन की शुरुआत चित्तरंजन पार्क, दशाश्वमेध से हुई, यहां डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच भक्तों का हुजूम उमड़ा। 11 वैदिक ब्राह्मणों ने 84 घाटों के पवित्र जल से पूजन कर कलश यात्रा शुरू की, जो सिंहद्वार मार्ग से होती हुई श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। “हर-हर महादेव” और “काशी विश्वनाथ गंगे” के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री व विधायक (शहर दक्षिणी) डॉ. नीलकंठ तिवारी और अध्यक्षता श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने की। शहर के प्रमुख व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जिनमें रमेश तिवारी, कमल तिवारी, डॉ. पवन शुक्ला, राजू बाजोरिया, सुनील शर्मा, विष्णु कसेरा, ऋषि झिगंरन, प्रतीक देववंशी, अभिषेक केशरी और ब्रह्मदत्त त्रिपाठी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : राम मंदिर परिसर में उड़ा संदिग्ध ड्रोन… ऐसे मार गिराया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link