Sports

IND vs SA 1st Test: ऋषभ पंत बने भारत के ‘सिक्सर किंग’! इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने दो छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड बनाया है।

खेल डेस्क, 15 नवंबर 2025 :

कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को एक बड़ा ही खुश करने वाला मोमेंट मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने दमदार शॉट्स से इतिहास रच दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। क्रिकेट फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा।

पंत ने रचा नया रिकॉर्ड

भारत की पहली पारी में पांचवें नंबर पर उतरे पंत ने सिर्फ 24 गेंदों पर 27 रन ठोक दिए। उनकी पारी में दो शानदार छक्के और दो चौके शामिल रहे। इन दो छक्कों के साथ पंत के अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 92 छक्के हो गए हैं। इस तरह उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के 91 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने अपने करियर में 180 पारियों में ये कारनामा किया था, जबकि पंत ने सिर्फ 83 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें:

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जिनके नाम 116 पारियों में सिर्फ 8 छक्के दर्ज हैं।

भारत की पहली पारी की कहानी

भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की बढ़त हासिल की। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और वापस खेलने नहीं आ सके।

केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।

वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन जोड़े और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अहम अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

अन्य बल्लेबाज

ऋषभ पंत 27

रवींद्र जडेजा 27

अक्षर पटेल 14

ध्रुव जुरेल 14

यशस्वी जायसवाल 12

कुलदीप यादव 1

मोहम्मद सिराज 1

जसप्रीत बुमराह नाबाद 1

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिमोन हार्मर सबसे सफल रहे। उन्होंने चार विकेट चटकाए।
मार्को यानसेन ने तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश एक-एक विकेट ले पाए।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

मेहमान टीम पहली ही पारी में 159 रन पर सिमट गई थी जिससे भारत को शुरुआत में ही बढ़त मिल गई। यह मैच शुरू से ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन पंत का रिकॉर्ड वाला छक्का भारतीय फैंस के लिए आज का सबसे बड़ा हाईलाइट बन गया।

ये भी पढ़ें  69000 शिक्षक भर्ती से 22 नौकरियों तक… अखिलेश बोले- आरक्षण खा गई भाजपा सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button