CrimeUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर: दरोगा जी की निकल गई हेकड़ी, हो गए गिरफ्तार… ये है कारनामा

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 22 फरवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाने में तैनात दरोगा शकील अहमद को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगांव गांव के कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के आरोप में खनन विभाग ने कुछ समय पहले एक नामजद व्यक्ति समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही, बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई थी, जिसके चालक को जेल भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

गांव के निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जिगना थाने में तैनात दरोगा शकील अहमद उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे, अन्यथा उन्हें मुकदमे में फंसाने और प्रताड़ित करने की धमकी दे रहे थे। प्रमोद ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

Advertisement

शनिवार शाम करीब पांच बजे दरोगा शकील अहमद को जिगना थाने के पास स्थित उनके कमरे में प्रमोद से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने सत्यापन के लिए उनके हाथ धुलवाए जिसमें रिश्वत की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : ओल्ड सिटी इलाके में निकलेगा ताबूतों का जुलूस, कई मार्गों पर कल तक ट्रैफिक डायवर्जन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link