CultureUttar Pradesh

जयंती: ‘सबसे ऊंची प्रेम सगाई’ कार्यक्रम में गूंजे महाकवि सूरदास के भाव भरे पद

मयंक चावला

आगरा, 3 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले में महाकवि सूरदास की जयंती पर संगीतमयी काव्यांजलि दी गई। अमृता विद्या एजुकेशन फार इम्मोर्टालिटी सोसाइटी और छांव फाउंडेशन ने जयंती पर “सबसे ऊंची प्रेम सगाई” कार्यक्रम का आयोजन किया।

बृज साहित्य की अमूल्य निधि हैं महाकवि सूरदास

ये भी पढ़ें:

फतेहाबाद रोड के पर्यटन क्षेत्र में एक निजी रेस्तरां में हुए कार्यक्रम में महाकवि सूरदास के प्रेम और वात्सल्य भाव से भरपूर काव्य को मौजूदा दौर में और भी अधिक प्रासंगिक बताते हुए वक्ताओं ने बृज साहित्य की अमूल्य निधि बताया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार ने कहा कि महाकवि सूरदास की वैश्विक ख्याति है,उनके द्वारा रचित काव्य हिन्दी साहित्य की अमूल्य निधि है।खुशी की बात है कि आगरा के लोगों के द्वारा अनवरत याद किये जाने की परंपरा को जिंदा रखा गया है।

Advertisement

गजल गायक सुधीर ने सूरदास के काव्य को दिया स्वर

प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायन ने कहा कि वर्तमान समय में सूरदास भजन “सबसे ऊंची प्रेम सगाई” बहुत प्रासंगिक है। यदि हम कबीर, खुसरो आदि को देखें तो उन्होंने भी प्रेम की बात की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत काल से ब्रजवासी “वसुधैव कुटुम्बकम” में विश्वास करते हैं और अब तो इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है।

ये भी पढ़ें  बीएचयू : वासंती उल्लास संग मनाया स्थापना दिवस, गीत-संगीत पर झूमे छात्र-छात्राएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link