Jharkhand

झारखंड : घने कोहरे के चलते बस-ट्रक की टक्कर, हादसे में 1 की मौत, 15 घायल

मेदिनीनगर, 3 जनवरी 2025

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा इलाके में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर हुई, जब घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन बस से टकरा गया।

एसडीपीओ (मेदिनीनगर) मणि भूषण प्रसाद ने कहा, “ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ले जाया गया है।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अन्य घायल लोगों को पास के तुम्बागाडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी जब दुर्घटना हुई। पुलिस और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया, साथ ही आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मदिरा पान से मना करने पर पोल्ट्री फार्म व्यवसायी उतारा था मौत के घाट,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link