Uttar Pradesh

कलयुगी माँ ने दो बेटियों को फाँसी पर लटकाया और खुद ट्रेन के आगे कूदी

गोरखपुर, 3 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई एक हृदयविदारक घटना में एक कलयुगी मां ने अपनी बेटी और भतीजी की हत्या कर दी और स्वयं ट्रेन के सामने कूद गयी।

घटना के विवरणानुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चक्का हुसैन पचपेड़वा मोहल्ला में शिव प्रसाद चौहान की पुत्रवधू बिंदु चौहान (30 वर्ष)
अपनी पांच वर्षीया बेटी नैना चौहान और अपने देवर की ढाई वर्ष की पुत्री शीतल चौहान को अपने घर में ही फांसी लगा दी। उनकी मृत्यु हो जाने पर रस्सी को काटकर पलंग पर डाल दिया और स्वयं ट्रेन से कट कर जान देने रेलवे क्रॉसिंग पर चली गई जहां पर ट्रेन से चोटिल होने के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

उसके घर में ससुर, देवर और देवरानी हैं। हत्यारिन माँ मानसिक रूप से बीमार बतायी जाती है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ क्षेत्र के परेड ग्राउंड में लालू जी एंड सन्स टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link